एमेनिटा

1-एमेनिटा सिट्रिना


यह मशरूम खाने योग्य है पर इसे काफी हद तक स्वादिष्ट नहीं माना जा सकता।दिखने में यह मरे हुए छत्र के समान होता है।
मशरूम की ऊंचाई लगभग 7-9 cm, एवं छत्र की चौङाई लगभग 10-12 cm होता है।
छत्र – इसका छत्र गोल एवं सफेद रंग का होता है। छत्र सफेद रंग के धब्बो के साथ ढका हुआ रहता है।

तना – तना सफेद एवं गोल होता है जो बाद में चलकर अंदर से खोखला हो जाता है।
गिल्स – इसके गिल्स काफी सघन व सफेद रंग के होते हैं।
इसका स्कर्ट काफी बङा एवं गूदा सफेद रंग का होता है।

2 – एमेनिटा क्रोसिया

यह दुर्लभ प्रजाति का मशरूम है, कभी – कभार दिखने वाला मशरूम है। इसकी ऊंचाई लगभग 13-15 cm एवं छत्र की चौङाई लगभग 9-10 cm होता है।

इसका छत्र शुरू में अण्डांकार एवं छत्र खुलने पर समतल होता है। यह मशरूम गुलाबी एवं हल्के पीले रंग का होता है।

3 – एमेनिटा एक्सेल्सा

इसे “ग्रे स्पॉटेड मशरूम” मशरूम भी कहते हैं। यह एक खाने योग्य मशरूम तो है पर इसे पहचाना काफी मुश्किल भरा होता है। इसकी ऊंचाई लगभग 12 cm एवं छत्र की चौङाई लगभग 8-10 cm होता है।

इसका छत्र हल्का सफेद से हल्का भूरा रंग से होता हुआ गहरे भूरे रंग का हो जाता है। इसके छत्र पर सफेद रंग के धब्बे होते हैं।

गिल्स घने एवं सफेद रंग के होते हैं।
तना सफेद एवं नीचे का हिस्सा काफी बङा होता है।

4 – एमेनिटा फूल्वा


इसे पहचाना आसान है और यह एक खाने योग्य मशरूम है। इसके तने की लम्बाई लगभग 12-14 cm एवं छत्र की चौङाई लगभग 8-10 cm होता है।
इसका छत्र गुलाबी या भूरे रंग जो बदलकर हल्के पीले रंग का हो जाता है।

गिल्स सफेद रंग का होता है।
तना सफेद एवं छत्र का रंग लिए हुए होता है।

5 – एमेनिटा रुबिसेन्स

यह आसानी से मिलने वाला एवं स्वादिष्ट मशरूम है। इसके तने की लंबाई लगभग 10-15 cm एवं छत्र की चौङाई लगभग 10-12 cm होता है।

छत्र हल्के भूरे से होकर गहरे भूरे रंग का हो जाता है, छत्र पर हल्के सफेद रंग के धब्बे भी होते हैं।

गिल्स सफेद एवं तना हल्का भूरा रंग लिए हुए होता है।

Published by Gaharwar

Mushroom and other farming activities.

Leave a comment

Design a site like this with WordPress.com
Get started